उद्देश्य
 
     
  Listen Audio
  • पाठ्यांश आमाप: Standard Text Medium Text Large Text
 
 
नेशनल हैन्डीकैप्ड फाइनैंस एंड डेवलपमेंट कोर्पोरेशन  (एन एच एफ डी सी) की स्थापना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 24 फरवरी, 1997 को की गई थी। कम्पनी, कम्पनी अधिनियम, 1956, अनुच्छेद-25 के तहत् पंजीकृत है तथा यह गैर-लाभ वाली कम्पनी है। यह भारत सरकार द्वारा पूर्णतया स्वामित्व वाली कम्पनी है और इसकी प्राधिकृत अंश पूंजी 400 करोड़ रुपये (चार सौ करोड़ रुपये केवल) है। कम्पनी निदेशकों के बोर्ड द्वारा प्रबंधित की जाती है जो भारत सरकार द्वारा नामांकित किये जाते हैं।
 
उद्देश्य
 
विकलांग व्यक्तियों के लाभार्थ आर्थिक विकास क्रियाकलापों को बढ़ावा देना।
विकलांग व्यक्तियों के लाभ/आर्थिक पुनर्वास के लिए अन्य उपक्रमों एवं स्वरोजगार को प्रोत्साहन देना।
उन विकलांग व्यक्तियों को ऋण प्रदान करना जो व्यवसायिक पुनर्वास स्व:रोजगार के लिए व्यसायिक/तकनीकि शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं।
उत्पादन इकाईयों के पर्याप्त एवं दक्ष प्रबंधन के लिए विकलांग व्यक्तियों के तकनीकि एवं उद्यमीय कौशल के उन्नयन में सहायता प्रदान करना।
तैयार माल के लिए विकलांग व्यक्तियों की मदद करना।
    शर्तें | गोपनीय नीति  
     
homehomeFeedbackSiteMap